{"_id":"5ef1f7138ebc3e42ed43d539","slug":"cbi-summons-former-manipur-cm-ibobi-singh-in-rs-332-cr-misappropriation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को भेजा समन
Tue, 23 Jun 2020 07:24 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 23 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह
- फोटो : ANI
सीबीआई ने कांग्रेस नेता और मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को उनके कार्यकाल के दौरान हुए रुपये की हेराफेरी के मामले में समन किया है। सीबीआई ने 2009 से 2017 के बीच कथित तौर पर 332 करोड़ रुपये की हेराफेरी के सिलसिले में बुधवार को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला उस समय का है, जब सिंह मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी (एमडीएस) के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई का एक दल उनसे और अन्य लोगों से पूछताछ के लिए इंफाल पहुंच चुका है। बुधवार को एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ होगी। सीबीआई ने पिछले साल 20 नवंबर को इस मामले की जांच प्रदेश की भाजपा सरकार के अनुरोध पर शुरू की थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक ऐसा आरोप है कि सिंह ने जून 2009 से जुलाई 2017 के बीच सोसाइटी का अध्यक्ष रहने के दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास कार्यों के लिए मिले 518 करोड़ रुपयों में से करीब 332 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। सिंह के अलावा सीबीआई ने एमडीएस के तीन पूर्व अध्यक्षों- डी एस पूनिया, पीसी लॉमुकंगा, ओ नाबाकिशोर सिंह को भी मामले में आरोपी बनाया है। ये तीनों पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
एफआईआर में सोसाइटी के पूर्व परियोजना निदेशक वाई निंगथेम सिंह और उसके प्रशासनिक अधिकारी एस रंजीत सिंह का भी नाम है। अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा।