{"_id":"6185da85f3f6ad40e6476d4e","slug":"cbi-submitted-interim-report-to-kerala-high-court-and-claim-rss-not-involved-in-faisal-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: फैसल हत्याकांड में लिप्त नहीं संघ, सीबीआई हाईकोर्ट को एजेंसी ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: फैसल हत्याकांड में लिप्त नहीं संघ, सीबीआई हाईकोर्ट को एजेंसी ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
Sat, 06 Nov 2021 06:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:59 AM IST
सार
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में हत्या में माकपा नेताओं की संलिप्तता का संकेत दिया। सीबीआई ने अदालत में कहा कि शुभीश द्वारा पुलिस हिरासत में किया गया खुलासा, दबाव में आकर दिया गया बयान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीबीआई ने 2006 के फैसल हत्याकांड की जांच के बाद शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट में दावा किया कि आरएसएस के खिलाफ हत्या के आरोप सही नहीं हैं।
विज्ञापन
जुलाई में अदालत ने सीबीआई को जांच के लिए विशेष टीम गठित करने को कहा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व कार्यकर्ता सुभीश ने हत्या में आरएसएस कार्यकर्ताओं का हाथ होने का दावा किया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में हत्या में माकपा नेताओं की संलिप्तता का संकेत दिया। सीबीआई ने अदालत में कहा कि शुभीश द्वारा पुलिस हिरासत में किया गया खुलासा, दबाव में आकर दिया गया बयान था।
विज्ञापन
मुहम्मद फैसल की 22 अक्तूबर 2006 में हत्या कर दी गई थी, जिसकी जांच राज्य पुलिस की अपराध शाखा कर रही थी। मृतक की पत्नी की याचिका पर बाद में अदालत ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी थी।