{"_id":"59b964144f1c1bad688b45d3","slug":"cbi-sent-summon-to-karti-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने भेजा समन, कल पेश होने का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने भेजा समन, कल पेश होने का आदेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने समन भेजा है। एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में कार्ति को बृहस्पतिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है। सीबीआई सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कॉम्युनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन