फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI rules out FBI presence in Karnataka to probe Bitcoin hacking case

बिटकॉइन हैकिंग मामला: क्या जांच के लिए कर्नाटक में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई आई है? सीबीआई ने दिया जवाब

Sun, 10 Apr 2022 02:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Apr 2022 02:17 PM IST
सार

कर्नाटक में बिटकॉइन हैकिंग मामले की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो(FBI) की टीम के भारत आने की खबर को सीबीआई ने सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
CBI rules out FBI presence in Karnataka to probe Bitcoin hacking case
FBI - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मीडिया के एक वर्ग में उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि कर्नाटक में बिटकॉइन हैकिंग मामले की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो(FBI) की एक टीम भारत आई है। सीबीआई के सीनियर अधिकारी ने बताया कि भारत में इस मामले की जांच करने के लिए एफबीआई ने सीबीआई से ऐसी कोई अपील नहीं की है और न ही किसी तरह का आमंत्रण भेजा गया है। सीबीआई ने कहा कि फिलहाल इसकी जांच भारतीय एजेंसी द्वारा की जा रही है, ऐसे में किसी दूसरे देश की जांच एजेंसी को इजाजत देने का प्रश्न ही नहीं उठता। हालांकि सीबीआई ने माना कि भारत में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई एफबीआई सहित अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ निकटता से समन्वय करती है। बता दें कि बिटकॉइन मामले ने पिछले साल राज्य में उथल-पुथल मचा दी थी जब मीडिया ने बताया कि एक हैकर ने बिटकॉइन पोर्टल को हैक कर लिया और भारी मात्रा में धन का गबन कर लिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने उठाए थे सवाल
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को पूछा कि भारत में कथित बिटकॉइन घोटाले की जांच करने के लिए क्या अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) एजेंसी आई है। कांग्रेस ने पिछले साल कर्नाटक की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने इस घोटाले को छुपाने का प्रयास किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) और मुख्यमंत्री (बसवराज) बोम्मई को जवाब देना चाहिए कि क्या भारत के सबसे बड़े बिटकॉइन घोटाले को कर्नाटक भाजपा द्वारा छुपाए जाने की पड़ताल के लिए अमेरिका की एफबीआई आई है? अगर ऐसा है तो इसका ब्योरा जारी किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed