{"_id":"5c226f2ebdec2256f972b583","slug":"cbi-registers-rs-20-crore-fraud-case-on-cmd-of-delhi-based-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने दिल्ली स्थित कंपनी के सीएमडी पर दर्ज किया 20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने दिल्ली स्थित कंपनी के सीएमडी पर दर्ज किया 20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
Wed, 26 Dec 2018 02:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने दिल्ली स्थित कपड़े का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) खिलाफ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के कपड़े बेचने वाली खुदरा कंपनी कैटमोस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अश्विनी कुमार चावला और अन्य अधिकारियों ने कर्ज हासिल करने के लिए एक बैलेंस शीट तैयार की और बैंक को कर्ज नहीं चुकाया। बैंक की शिकायत के बाद सीबीआई ने कैटमोस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, चावला और उसकी पत्नी एवं गारंटर आशा रानी चावला और कंपनी के दो अन्य निदेशकों रीना चावला और आशा रानी चावला के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन