{"_id":"5bccc747bdec2269a12fbdf9","slug":"cbi-registered-case-against-its-special-director-over-allegations-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक के खिलाफ दर्ज किया मामला.... यह है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक के खिलाफ दर्ज किया मामला.... यह है आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अस्थाना पर आरोप है कि मास कारोबारी मोईन कुरैशी से जुड़े एक मामले में जिस आरोपी के खिलाफ़ वह जांच कर रहे थे, उससे उन्होंने रिश्वत ली। दो महीने पहले अस्थाना ने कैबिनेट सचिव से सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ यही शिकायत की थी।
सीबीआई ने सतीश साना की शिकायत के आधार पर विशेष निदेशक अस्थाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मांस कारोबारी मोईन कुरेशी की कथित संलिप्तता से जुड़े 2017 के एक मामले में जांच का सामना कर रहे साना ने आरोप लगाया कि अस्थाना ने उसे क्लीनचिट दिलाने में कथित रुप से मदद की। सीबीआई ने बिचौलिया समझे जाने वाले मनोज प्रसाद को भी 16 अक्टूबर को दुबई से लौटने पर गिरफ्तार किया था। हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी इस पूरे मुद्दे पर अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
गुजरात संवर्ग के आईपीएस अधिकारी अस्थाना उस विशेष जांच दल (एसआईटी) की अगुवाई कर रहे हैं। यह विशेष जांच दल अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले और उद्योगपति विजय माल्या द्वारा की गयी ऋण धोखाधड़ी जैसे अहम मामलों को देख रहा है। इसके अलावा यह दल मोईन कुरैशी से जुड़े मामले की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के अनुसार अस्थाना ने 24 अगस्त को कैबिनेट सचिव को एक विस्तृत पत्र लिखकर वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के 10 मामले गिनाए थे। इस पत्र में यह भी आरोप लगाया गया था कि साना ने इस मामले में क्लीनिचट पाने के लिए सीबीआई प्रमुख को दो करोड़ रुपये दिये थे। सूत्रों के अनुसार यह शिकायत केंद्रीय सतर्कता आयोग के पास भेजी गयी। आयोग इस मामले की जांच कर रहा है।