{"_id":"5f6be4038ebc3ede2c2c30a6","slug":"cbi-registered-a-case-against-former-vice-chancellor-of-vishwabharati-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वभारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्वभारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
Thu, 24 Sep 2020 05:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सुशांत दत्तागुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन पर 2012 और 2013 के दौरान भ्रष्टाचार की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। मामला दर्ज करने की कार्रवाई दो साल की लंबी प्रारंभिक जांच (पीई) के बाद की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि कुलपति रहते वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पेंशन लेते रहे। इसलिए तरह उन्हें 13 लाख का अतिरिक्त भुगतान किया गया। साथ ही उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार से स्वीकृत वकील की जगह निजी कानूनी कंपनी की सेवाएं ली जिससे अधिक शुल्क लिया।
विज्ञापन
पीई में पाया गया कि दत्तागुप्ता ने विभागीय जांच के लिए एक सेवानिवृत्त जज को मानदेय के तौर पर पांच लाख रुपये दिए जोकि सभी नियमों के खिलाफ है।