फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI reached Mahua Moitra house in Karimpur West Bengal late night raid continues Updates

Mahua Moitra: देर रात महुआ मोइत्रा के करीमपुर स्थित घर में देर रात पहुंची सीबीआई, छापेमारी जारी

Sat, 23 Mar 2024 11:09 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Sat, 23 Mar 2024 11:09 PM IST
सार

इससे पहले दिन में सीबीआई की एक टीम सुबह कोलकाता के अलीपुर में महुआ के पिता के घर भी पहुंची। इसके बाद एक टीम ने कृष्णानगर में भी महुआ के ठिकानों पर छेपामारी की।

विज्ञापन
CBI reached Mahua Moitra house in Karimpur West Bengal late night raid continues Updates
Mahua Moitra - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर रात सीबीआई की पांच-छह सदस्यों की एक टीम निष्कासित सांसद और इस बार कृष्णानगर की तृणमूल उम्मीदवार महुआ के घर में छापेमारी की। भारी संख्या में केंद्रीय बलों के जवानों ने घर को घेर रखा है। 

विज्ञापन


इससे पहले दिन में सीबीआई की एक टीम सुबह कोलकाता के अलीपुर में महुआ के पिता के घर भी पहुंची। इसके बाद एक टीम ने कृष्णानगर में भी महुआ के ठिकानों पर छेपामारी की। उल्लेखनीय है कि इस बार फिर से मोइत्रा को टीएमसी ने कृष्णानगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दो दिन पहले ही सीबीआई ने महुआ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबाकि, सीबीआई की एक टीम ने महुआ के नदिया के कृष्णानगर स्थित दफ्तर पर छापा मारा। पांच सदस्यीय सीबीआई टीम कृष्णानगर के सिद्धेश्वरीतला गई है, जहां महुआ का कार्यालय है। घर सुरक्षाबलों ने घेरा हुआ है। घर की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान महुआ ने प्रचार संबंधी सारे काम सिद्धेश्वरीतला के इसी घर से किए थे। शनिवार को उस घर पर सीबीआई ने छापा मारा। हालाँकि, पता चला है कि महुआ इस घर में ज्यादा नहीं रहती हैं। ज्यादातर समय वह करीमपुर स्थित घर पर ही रहता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महुआ ने कृष्णानगर के वार्ड नंबर 22 में जॉनी मोदक नाम के शख्स का मकान किराए पर लिया और सांसद कार्यालय बनाया। सांसद बनने के बाद वे वहीं से प्रशासनिक कामकाज संभालती थीं। कृष्णानगर में महुआ के सांसद कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर कृष्णानगर तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव से पहले विपक्ष को परेशान करने के लिए भाजपा यह सब कर रही है। लेकिन महुआ को इन सबसे रोका नहीं जा सकता।


सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह सीबीआई की एक टीम अलीपुर स्थित 'रत्नावली' नामक आवास पर गई थी। यह भी पता चला है कि महुआ के पिता दीपेंद्रलाल मोइत्रा नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं। बता दें कि 19 मार्च को लोकपाल ने 'पैसे के बदले सवाल' मामले में महुआ के खिलाफ शिकायत की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। लोकपाल दिशानिर्देशों में निलंबित तृणमूल सांसद के खिलाफ आरोपों को "गंभीर" बताया गया है। इसके बाद महुआ के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed