फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids across the country in connection with JEE Mains irregularities

जेईई मेन में गड़बड़ी: 19 जगहों पर सीबीआई के छापे, एक गिरफ्तार, 25 लैपटॉप समेत कई दस्तावेज बरामद

Sat, 04 Mar 2023 10:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

आरोप था कि तीनों निदेशकों ने अपने सहयोगियों और दलालों के साथ मिलकर ऑनलाइन हुई जेईई (मेन्स) में हेरफेर की साजिश रची थी। छात्रों से मोटी के बदले उन्हें देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित एक दूरस्थ परीक्षा केंद्र से इन छात्रों के प्रश्न पत्र हल किए गए।

विज्ञापन
CBI raids across the country in connection with JEE Mains irregularities
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021 के संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन्स) में गड़बड़ी के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 19 ठिकानों पर छापे मारे। दिल्ली के अलावा पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बंगलूरू में शनिवार को हुई छापेमारी के दौरान 25 लैपटॉप, सात डेस्कटॉप, लगभग 30 पोस्ट डेटेड चेक, विभिन्न छात्रों के अस्थायी डिग्री प्रमाणपत्र (पीडीसी) मार्कशीट समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन


एजेंसी ने गुरुग्राम से एक आरोपी विजय दहिया को गिरफ्तार किया। राउज एवेन्यू जिला अदालत ने उसे 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। पिछले साल सितंबर में सीबीआई ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों सिद्धार्थ कृष्ण, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय के अलावा कई दलालों और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोप था कि तीनों निदेशकों ने अपने सहयोगियों और दलालों के साथ मिलकर ऑनलाइन हुई जेईई (मेन्स) में हेरफेर की साजिश रची थी। छात्रों से मोटी के बदले उन्हें देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित एक दूरस्थ परीक्षा केंद्र से इन छात्रों के प्रश्न पत्र हल किए गए। आरोपियों ने जमानत के तौर पर छात्रों के 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, यूजर आईडी, पासवर्ड और पोस्ट डेटेड चेक ले लिए थे। एक बार दाखिला हो जाने के बाद प्रति छात्र 12-15 लाख रुपये की मोटी रकम वसूले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed