फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids 20 places in irregularities in municipal appointments case in west Bengal

West Bengal: बंगाल में नगरपालिका भर्ती घोटाला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 20 जगह की गई छापेमारी

Wed, 07 Jun 2023 02:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 02:09 PM IST
सार

सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि एजेंसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल की विभिन्न नगरपालिकाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती में कथित घोटाले के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
CBI raids 20 places in irregularities in municipal appointments case in west Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सीबीआई ने इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल में 20 स्थानों की तलाशी ली है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न नगर निगमों के कार्यालयों और प्राथमिकी में सूचीबद्ध आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई।

विज्ञापन


आगे अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल की विभिन्न नगरपालिकाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती में कथित घोटाले के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। हाईकोर्ट ने 21 अप्रैल को आदेश जारी किया और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि संघीय जांच एजेंसी ने अयान सिल और उनकी कंपनी एबीएस इंफोजोन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कंपनी पर उम्मीदवारों के अंकों में कथित हेरफेर, ओएमआर शीट की छपाई और मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप है। पश्चिम बंगाल में विभिन्न नगर पालिकाओं में क्लर्क, सफाई कर्मचारी, चपरासी और ड्राइवरों की भर्ती में अनियमितताओं सामने आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed