{"_id":"6014b88cb26a461e385168c9","slug":"cbi-raids-20-fci-godowns-in-punjab-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने पंजाब हरियाणा में एफसीआई के 20 गोदामों पर मारा छापा, सैंपल भरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने पंजाब हरियाणा में एफसीआई के 20 गोदामों पर मारा छापा, सैंपल भरे
Sat, 30 Jan 2021 07:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के बीच सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा में एफसीआई के 20 गोदामों में ताबड़तोड़ छापे मारे। इसमें पंजाब में 10 और हरियाणा में दस जगह सीबीआई टीमें पहुंचीं और सैंपल भरे। इसे पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी रेड बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में बृहस्पतिवार देर रात छापे मारे गए। एफसीआई गोदामों पर छापों के दौरान सीआरपीएफ तैनात रही। सीबीआई टीमों की तरफ से 2019-20 और 2020-21 के दौरान गेहूं और चावल की खरीद के नमूने भरे गए।
विज्ञापन
इस दौरान एफसीआई, पनग्रेन और पंजाब वेयरहाऊसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी गोदामों पर एक साथ छापे मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक पंजाब के धुरी, रामपुरा, फरोजपुर, बुढाला और तापा में एफसीआई के गोदाम और श्री मुक्तसर साहिब में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के गोदाम में छापे मारे।
विज्ञापन
लुधियाना के खन्ना में पांच, जगराओं में चार और मानसा में एक व कपूरथला के सुलतानपुर लोधी स्थित गोदामों पर भी सीबीआई की टीमों ने छापे मारे। हरियाणा के सिरसा और शाहबाद के दस गोदामों में सीबीआई की टीमें शुक्रवार सुबह पहुंचीं। इससे हड़कंप मच गया।
सीबीआई अधिकारियों ने गोदाम के अंदर आते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गोदाम के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी मौके पर तलब कर लिया। इसके साथ ही टीम ने गोदामों में रखे गेहूं की जांच शुरू कर सैंपल भर लिए। अंदेशा जताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गेहूं का स्टॉक जांचने पहुंचीं।