{"_id":"5e20681f8ebc3e4ad74f7b3b","slug":"cbi-probe-against-two-former-officers-of-adani-enterprises-in-coal-supply-contract-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला आपूर्ति ठेका: अडाणी एंटरप्राइजेज, एनसीसीएफ के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला आपूर्ति ठेका: अडाणी एंटरप्राइजेज, एनसीसीएफ के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच
Thu, 16 Jan 2020 07:55 PM IST
Trainee Trainee
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Jan 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने कोयले की आपूर्ति से जुड़े ठेके में कथित अनियमितता के मामले में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) के पूर्व चेयरमैन और पूर्व प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह मामला आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन को आयातित कोयले की आपूर्ति के ठेके से जुड़ा है। सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
साल 2010 में आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन ने किसी भी बंदरगाह से डॉक्टर नरला टाटा राव थर्मल पावर स्टेशन , विजयवाड़ा और रायलसीमा थर्मल पावर संयंत्र , कडपा को 6 लाख टन कोयले की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की थी। यह बंदरगाह से अंतिम स्टेशन तक कोयला पहुंचाने का ठेका था।
विज्ञापन