फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI nabs two conmen for running impersonation bribery racket

CBI: रिश्वरखोरी का रैकेट चलाने वाले दो ठगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया, अकूत दौलत देखकर अधिकारी भी चौंके

Wed, 12 Nov 2025 09:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 12 Nov 2025 09:43 AM IST
सार

आरोप है कि दोनों आरोपी सरकारी आवासों में रहे, प्रतिबंधित क्षेत्रों में दोनों बेरोक-टोक आते जाते, विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में वीआईपी बनकर शामिल हुए। दोनों खुद को केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बताकर धौंस जमाते थे। 

विज्ञापन
CBI nabs two conmen for running impersonation bribery racket
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने दो कथित ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फर्जीवाड़ा करने और रिश्वतखोरी का गिरोह चलाने का आरोप है। कथित ठगों की पहचान अजीत कुमार पात्रा और मिंकु लाल जैन के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी बताए हैं, जो कथित तौर पर इनके साथ मिले हो सकते हैं। 
विज्ञापन


झूठी पहचान बताकर लोगों को ठगा
सीबीआई ने बताया कि दोनों ने गलत पहचान बताकर सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। दोनों शीर्ष सरकारी अधिकारियों से अपनी जान-पहचान का दावा कर लोगों को डराते-धमकाते थे। सीबीआई ने कहा कि पात्रा और जैन ने कई बार सरकारी परिसरों में वीआईपी प्रोटोकॉल का फायदा लिया। दोनों सरकारी आवासों में रहे, प्रतिबंधित क्षेत्रों में दोनों बेरोक-टोक आते जाते, विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में वीआईपी बनकर शामिल हुए। दोनों खुद को केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बताकर धौंस जमाते थे। 
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपियों के पास से जब्त की अकूत दौलत
बीती 4 नवंबर को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की एक टीम ने एक निजी कंपनी के सीईओ विनोद परिहार के ठिकानों पर छापेमारी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए परिहार ने कथित तौर पर दोनों ठगों से संपर्क किया। आरोपियों ने परिहार से मामला सुलझाने के लिए 18 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी जानकारी सीबीआई को मिली तो सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 18 लाख रुपए की रकम भी जब्त की गई है। सीबीआई ने दोनों के पास से अकूत दौलत भी जब्त की है, जिसमें 3.7 करोड़ रुपये की नकदी, करीब एक किलो सोने आभूषण, पात्रा और उसके रिश्तेदारों के नाम पर 26 संपत्तियों के दस्तावेज, चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। इनके अलावा 12 अन्य वाहन, डिजिटल उपकरण भी दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा के अलग-अलग ठिकानों से जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Climate: आपदा प्रभावित देशों की सूची में 9वें नंबर पर भारत; पिछले 30 वर्षों में 80,000 मौतें, 1.3 अरब प्रभावित


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed