{"_id":"59e9b5074f1c1bdb538b83f4","slug":"cbi-made-whistleblower-s-name-public-in-rifle-factory-ishapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी चूकः राइफल घोटाले का खुलासा करने वाले शख्स का नाम CBI ने किया उजागर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारी चूकः राइफल घोटाले का खुलासा करने वाले शख्स का नाम CBI ने किया उजागर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 20 Oct 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने राइफल फैक्टरी घोटाले का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर नाम सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन
30 करोड़ के इस घोटाले का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर का नाम सामने आना सीबीआई की एक बड़ी चूक कही जा रही है। इस घोटाले का खुलासा करने वाले विसलब्लोअर ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों जुटाए थे।
पढ़ें- सीबीआई फिर बोतल से निकालेगी बोफोर्स घोटाले का जिन्न
विज्ञापन
सीबीआई के कोलकाता स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिस में 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई थी जिसमें खुलासा करने वाले शख्स (विसलब्लोअर) और विजिलेंस ऑफिसर गौतम मंडल का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विसलब्लोअर ने नाम सार्वजनिक होने पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उसे मीडिया से बातचीत के लिए मना किया गया है। सीबीआई से पहले इसकी जांच गौतम मंडल कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस घोटाले में कई अफसर शामिल हैं।