{"_id":"631a603057d5641d470b4d97","slug":"cbi-interrogates-two-bank-officials-in-animal-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal News: पशु तस्करी मामले में दो बैंक अधिकारियों से सीबीआई ने की पूछताछ, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal News: पशु तस्करी मामले में दो बैंक अधिकारियों से सीबीआई ने की पूछताछ, पढ़ें अहम खबरें
Fri, 09 Sep 2022 03:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Sep 2022 03:05 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक एक प्राइवेट बैंक के दो अधिकारियों को बोलपुर में सीबीआई के अस्थाई कैंप में बुलाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिले के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल के करीबी दो बैंक अधिकारियों से गुरुवार को सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक एक प्राइवेट बैंक के दो अधिकारियों को बोलपुर में सीबीआई के अस्थाई कैंप में बुलाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
पता चला है कि अनुब्रत मंडल और उनके करीबी लोगों के खाते इन दोनों बैंक अधिकारियों की देखरेख में रहते थे। फंड ट्रांसफर करने के बारे में पूछा गया है पता चला है कि पशु तस्करी से हासिल होने वाली राशि बड़े पैमाने पर फर्जी कंपनियों के जरिए दूसरी खाते में ट्रांसफर की जाती थी। इन दोनों अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया है। इनका बयान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
कोयला तस्करी में सीबीआई को मिले मलय घटक
कोयला तस्करी मामले में सीबीआइ को बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के साथ इस मामले के मुख्य आरोपित अनुप माजी उर्फ लाला के साथ उनके संबंध के प्रमाण मिले हैं। सीबीआई बहुत जल्द मंत्री से फिर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि कल सीबीआई ने मलय घटक से पूछताछ की थी। दूसरी ओर, मलय घटक को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया है कि कोयला तस्करी के मास्टरमाइंड अनूप माजी उर्फ लाला हर महीने 75 लाख रुपये मलय घटक को पहुंचाता था। अधिकारी ने दावा किया है कि कोयला तस्करी के सरगना माजी की एक डायरी बरामद हुई है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है।
उन्होंने कहा कि मलय घटक को "एम घटक" के नाम से डायरी में लिखा गया है और उसमें साफ लिखा गया है कि हर महीने 75 लाख रुपये घटक के पास पहुंचा दिए जाते थे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उस डायरी में न केवल मलय घटक बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी के कई अन्य बड़े नेताओं और प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के नाम हैं।
स्प्रे मशीन में छिपाकर हो रही थी सोने की तस्करी, नाकाम
बंगाल में भारत-बांग्लेदश सीमा पर तस्कर नित नए हथकंड़े अपना कर तस्करी करने की कोशिश करते हैं लेकिन सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान उन्हें नाकाम कर देते हैं। इसी तरह की एक घटना में उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई।
किसान के वेश में तस्कर 19 सोने के बिस्कुट स्प्रे मशीन में छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इनका वजन 2.2 किलोग्राम बताया जा रहा है। इसका बाजार मूल्य 14 लाख रुपए के करीब आंका गया है।
जानकारी के मुताबिक एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ की सीमा चौकी मामा भागीना इलाके में बुधवार को यह जब्त किया। यह बांग्लादेश से भारत में तस्करी की कोशिश की जा रही थी। सोने के बिस्कुटों को एक बांग्लादेशी तस्कर ने स्प्रे मशीन में छिपाकर लाया था, जो बीएसएफ जवानों को देखकर मशीन छोड़कर वापस बांग्लादेश की तरफ भाग गया।
अधिकारियों के अनुसार तस्कर किसान के वेष में अपने खेत में फसलों पर छिड़काव करने का नाटक कर स्प्रे मशीन में सोने को छिपाकर ला रहा था। जब्त सोने के बिस्कुटों को बीएसएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बगदाह को सौंप दिया है।