{"_id":"5bd6c0f3bdec2204de7407dc","slug":"cbi-interim-director-nageshwar-rao-wife-gave-1-14-crore-rupees-to-a-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के अंतरिम निदेशक की पत्नी ने एक कंपनी को दिए 1.14 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई के अंतरिम निदेशक की पत्नी ने एक कंपनी को दिए 1.14 करोड़ रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
के नागेश्वर राव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच उपजे विवाद के बाद के नागेश्वर राव को अतंरिम निदेशक बनाया है। सरकार ने उन्हें सीबीआई के निदेशक के तौर पर कार्य करने को कहा है। इसी बीच रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के रिकॉर्ड के अनुसार राव की पत्नी ने एंजेला मर्केनटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल) के साथ 2011 से 2014 वित्त वर्ष के दौरान बहुत सारी ट्रांजेक्शन की हैं। एएमपीएल कोलकाता बेस्ड ट्रेडिंग कंपनी है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आरओसी के रिकॉर्ड्स दिखाते है कि नागेश्वर राव की पत्नी एम संध्या ने मार्च 2011 को खत्म हुए वित्त वर्ष में एएमपीएल से 25 लाख रुपये लिए थे। रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि 2012 से 2014 वित्त वर्ष के दौरान संध्या ने सालाना तीन किश्तों में एएमपीएल को 1.14 करोड़ रुपये लोन के तौर पर दिए। तीन साल में दी गई यह राशि 35.56 लाख, 38.27 लाख, 40.29 लाख रुपये है।
विज्ञापन
आरओसी के रिकॉर्ड्स में कोलकाता बेस्ड प्रवीण अग्रवाल को एएमपीएल का निदेशक बताया गया है। उन्होंने फोन पर बताया, 'संध्या हमारे पारिवारिक मित्र राव की पत्नी हैं। मैं राव को बहुत लंबे समय से जानता हूं। तब से जब वह उड़ीसा के अधिकारी थे। वह हमारे परिवार की तरह हैं। इसमें क्या गलत है यदि आप अपने पारिवारिक मित्र को कर्ज देते हैं या फिर उनसे कुछ निवेश स्वीकार करते हैं?' इस मामले पर सीबीआई के प्रवक्ता ने किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन