फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI inquiry West bengal live update, TMC MP Abhishek banerjee wife Rujira Banerjee, sister in law Menaka Gambhir in Coal smuggling case

कोयला तस्करीः अभिषेक की साली से सीबीआई की पूछताछ खत्म, पत्नी ने मांगी 24 घंटे की मोहलत

Mon, 22 Feb 2021 02:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Feb 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
CBI inquiry West bengal live update, TMC MP Abhishek banerjee wife Rujira Banerjee, sister in law Menaka Gambhir in Coal smuggling case
अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार पर सीबीआई की कार्रवाई से सियासत गरमा गई है। सीबीआई ने ममता के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी समेत उनकी पत्नी रुजिरा और साली मेनका गंभीर पर भी शिकंजा कस दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार सीबीआई आज यानि सोमवार को अभिषेक की पत्नी और उनकी साली से पूछताछ कर सकती है। बता दें कि यह पूछताछ कोयला घोटाले में की जा रही है।

विज्ञापन


अभिषेक की साली से पूछताछ खत्म
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिषेक की साली मेनका से सीबीआई पूछताछ खत्म हो गई है। यह पूछताछ लगभग तीन घंटे तक चली।

अभिषेक की साली के घर पहुंची सीबीआई
ताजा जानकारी के अनुसार सीबीआई अब अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है। मेनका पर भी कोयला तस्करी में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले अभिषेक की पत्नी रुजिरा ने सीबीआई से 24 घंटे की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन


अभिषेक की साली को भी थमाया नोटिस
बता दें कि इससे पहले सीबीआई की एक टीम रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर पहुंची। एजेंसी ने यहां उनकी पत्नी को नोटिस थमाने के बाद उनकी साली मेनका गंभीर को भी नोटिस थमाया और सोमवार को जांच में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक की पत्नी रुजिरा कल यानि 23 फरवरी को सीबीआई के सामने होंगी पेश
अभिषेक बनर्जी की पत्नी कल यानि 23 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने की घोषणा की है। रुजिरा ने कहा कि वह मंगलवार सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच सीबीआई के सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध है।








भाजपा सांसद ने अभिषेक की पत्नी को बताया विदेशी नागरिक
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को विदेशी करार देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इसलिए ये लोग कागज दिखाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि रुजिरा थाईलैंड की नागरिक है।


भाजपा के सहयोगी सीबीआई और ईडी हैंः टीएमसी सांसद सौगत रॉय
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा का कोई सहयोगी दल नहीं है। उनके एकमात्र सहयोगी सीबीआई और ईडी हैं। वे टीएमसी पर दबाव बनाने के लिए अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं। जो भी नोटिस जारी किया गया है, उसे कानूनी रूप से निपटाया जाएगा।

अभिषेक की पत्नी रुजिरा मंगलवार यानि 23 फरवरी को सीबीआई के सामने होंगी पेश
अभिषेक बनर्जी की पत्नी कल यानि 23 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होने की घोषणा की है। रुजिरा ने कहा कि वह मंगलवार सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच सीबीआई के सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed