{"_id":"5c38863fbdec22738004dcf6","slug":"cbi-has-filed-chargesheet-against-p-chidambaram-s-wife-nalini-chidambaram-in-saradha-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चिटफंड : सीबीआई ने की पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा चिटफंड : सीबीआई ने की पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Fri, 11 Jan 2019 05:34 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दावा किया है कि चिट फंड घोटाले में घिरे शारदा ग्रुप की कंपनियों से उन्हें 1.4 करोड़ रूपये मिले। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने यहां कहा कि आरोप है कि उन्होंने शारदा समूह की कंपनियों की धनराशि के गबन और फर्जीवाड़े के मकसद से शारदा ग्रुप के मालिक सुदीप्त सेन और अन्य आरोपी लोगों के साथ आपराधिक साजिश की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की अलग रह रहीं पत्नी मनोरंजना सिंह ने सेन का परिचय नलिनी चिदंबरम से कराया ताकि वह सेबी, आरओसी जैसी विभिन्न एजेंसियों की जांच को प्रभावित कर सकें और इसके लिए उनकी कंपनियों के जरिए 2010-12 के दौरान उन्हें कथित तौर पर 1.4 करोड़ रूपये मिले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोलकाता में विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। समूह ने आकर्षक ब्याज दर का झांसा देकर लोगों से 2,500 करोड़ रूपये से ज्यादा जुटाए लेकिन लोगों के पैसे नहीं लौटाए गए। सेन ने भुगतान नहीं कर पाने के बाद 2013 में कंपनी का कामकाज बंद कर दिया था । शारदा घोटाले में यह छठा आरोपपत्र है। उच्चतम न्यायालय ने 2014 में मामले का जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था।
विज्ञापन