फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI forms SIT to probe Manipur violence takes over probe

Manipur: मणिपुर हिंसा में CBI ने दर्ज की छह एफआईआर, SIT का गठन; शाह से मुलाकात के बाद क्या बोले नगा विधायक

Fri, 09 Jun 2023 06:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Jun 2023 06:38 PM IST
सार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर हिंसा के छह मामलों की जांच के लिए डीआईजी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

विज्ञापन
CBI forms SIT to probe Manipur violence takes over probe
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर हिंसा के छह मामलों की जांच के लिए डीआईजी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर राज्य के दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छह प्राथमिकियों की जांच के लिए सीबीआई जांच की घोषणा की थी। इनमें से पांच मणिपुर में हिंसा की कथित आपराधिक साजिश और सामान्य साजिश पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र और राज्य के एक निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने एसआईटी का गठन किया है और मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतई समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था। इसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा भड़क उठी थी। एक महीने पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक लगभग 100 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगा लोगों से किया जाना चाहिए परामर्श: विधायक
उधर, मणिपुर के नगा विधायकों ने शुक्रवार को कहा कि वे चाहते हैं कि संघर्षग्रस्त राज्य के लिए किए जा रहे किसी भी समाधान से नगा क्षेत्रों के लिए मौजूदा व्यवस्था को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। यहां स्वायत्त परिषद मौजूद हैं। सात जून को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मुलाकात के बाद दस नगा विधायक यहां पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन

मणिपुर के जल संसाधन, राहत और आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबो नेवमई ने कहा, 'हमने केंद्र से कोई मांग नहीं की है, लेकिन किसी भी व्यवस्था (कुकी की मांगों के अनुरूप नए प्रशासनिक क्षेत्र बनाने के लिए) की स्थिति में नगा क्षेत्रों को नहीं छुआ जाना चाहिए क्योंकि इससे और समस्याएं पैदा होंगी।' चुमुकेदिमा में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने शाह से कहा कि नगा लोगों से परामर्श किया जाना चाहिए क्योंकि वे केंद्र के साथ चल रही शांति प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
 

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि मणिपुर में तीन प्रमुख समुदायों कुकी, मेइती और नगाओं से परामर्श किया जाएगा और किसी भी योजना पर पहुंचने से पहले आम सहमति मांगी जाएगी। उन्होंने कहा, 'नगा शांतिप्रिय लोग हैं और हम किसी भी तरह के युद्ध के खिलाफ हैं। हम यह भी नहीं चाहते कि हमारे पड़ोसी युद्ध में शामिल हों। विधायक के तौर पर हम दोनों समुदायों को एक समझ में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।'  नेवमई ने मणिपुर में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई के लिए शाह की सराहना की। 

सशस्त्र उग्रवादियों ने तीन लोगों की हत्या की : अधिकारी
इस बीच, अधिकारियों ने आज जानकारी दी कि राज्य के एक गांव में हथियारबंद उग्रवादियों ने तीन लोगों की हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed