{"_id":"648211b0bdfdc2187c0766b5","slug":"cbi-files-supplementary-charge-sheet-against-aviation-consultant-deepak-talwar-latest-news-update-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: विमानन सलाहकार दीपक तलवार के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर; सीबीआई ने लगाए यह आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: विमानन सलाहकार दीपक तलवार के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर; सीबीआई ने लगाए यह आरोप
Thu, 08 Jun 2023 11:06 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:06 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि तीन मई को दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआर) के प्रावधानों के अलावा आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराएं भी लगाई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विमानन सलाहकार दीपक तलवार और उनके गैर सरकारी संगठन एडवांटेज इंडिया के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। चार्जशीट विदेशी धन के कथित उल्लंघन को लेकर दायर किया गया है। सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में तलवार, एडवांटेज इंडिया, उनकी पत्नी दीपा तलवार के अलावा गिरीश वैद्य, कृष्ण कुमार नायर, तरुण कुमार कपूर, अर्चना कपूर और प्राणनाथ मोंगा को भी नामजद किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तीन मई को दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआर) के प्रावधानों के अलावा आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराएं भी लगाई हैं। सीबीआई ने एडवांटेज इंडिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एजेंसी ने कंपनी पर भारत में शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत प्राप्त विदेशी चंदे का दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन