फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files fresh case against ex-GAIL director Ranganathan in disproportionate assets case

CBI: सीबीआई ने गेल के पूर्व निदेशक रंगनाथन के खिलाफ दर्ज किया नया केस, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Mon, 24 Apr 2023 06:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 06:50 PM IST
सार

सीबीआई ने रंगनाथन के नोएडा स्थित आवास पर तलाशी ली थी, जहां से उसे 1.29 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी और संपत्तियों के विवरण वाले दस्तावेज मिले थे, जिनकी एजेंसी जांच कर रही थी।

विज्ञापन
CBI files fresh case against ex-GAIL director Ranganathan in disproportionate assets case
E S Ranganathan - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पेट्रोलियम बिजनेस कंपनी गेल के पूर्व निदेशक ई.एस रंगनाथन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने 2017-22 के दौरान कथित तौर पर 4.82 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की। अधिकारियों ने बताया कि रंगनाथ को बीते साल जनवरी में भी गिरफ्तार किया गया था। तब उन पर पेट्रोकेमिकल उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट देने के छूट देने के लिए 50 लाख रुपये से ज्यादा की रिश्वतखोरी का आरोप लगा था। 

विज्ञापन


सीबीआई ने रंगनाथन के नोएडा स्थित आवास पर तलाशी ली थी, जहां से उसे 1.29 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी और संपत्तियों के विवरण वाले दस्तावेज मिले थे, जिनकी एजेंसी जांच कर रही थी। रंगनाथन 1985 में गेल में शामिल हुए थे। उन्होंने गेल में कार्यकारी निदेशक के रूप में लौटने से पहले 2016-20 तक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) में प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया और बाद में उन्हें निदेशक (विपणन) के रूप में पदोन्नत किया गया। उसी समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में सेवा से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


संपत्तियों की जांच के बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की। एजेंसी ने आरोप लगाया कि रंगनाथन ने आईजीएल और गेल (इंडिया) लिमिटेड में तैनाती के दौरान जानबूझकर खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया और अपने व अपनी पत्नी वीएन मीनाक्षी के नाम पर भ्रष्ट एवं अवैध तरीकों से संपत्ति (चल एवं अचल दोनों) अर्जित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एजेंसी ने 1 जनवरी 2017 से 17 जनवरी 2022 तक की उनके आय और व्यय विवरण का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि उन्होंने 4.82 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी वैध संपत्ति से 88 फीसदी अधिक थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने रंगनाथन और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed