फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Files Forgery Case Against Ex-Coast Guard Chief K Natarajan Latest News Update

Forgery Case: CBI ने तटरक्षक के पूर्व डीजी पर मामला दर्ज किया; वरिष्ठ अधिकारियों की एसीआर में छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 12 Feb 2025 08:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Feb 2025 08:36 AM IST
सार

सीबीआई ने करीब 10 महीने की प्रारंभिक जांच के बाद पाया कि कई अधिकारियों की एसीआर फाइल में छेड़छाड़ की गई थी, जबकि कुछ अधिकारियों के नॉन इनिशिएशन सर्टिफिकेट (एनआईसी) गायब पाए गए।

विज्ञापन
CBI Files Forgery Case Against Ex-Coast Guard Chief K Natarajan Latest News Update
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तटरक्षक के पूर्व महानिदेशक (डीजी) के. नटराजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर वरिष्ठ अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) डोजियर से छेड़छाड़ करने का आरोप है। दाअसल, रक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को एक संदर्भ भेजा था, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के गोपनीय व्यक्तिगत रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद एजेंसी ने पिछले साल अप्रैल में प्रारंभिक जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में अहम सबूत हाथ लगे
सीबीआई ने करीब 10 महीने की प्रारंभिक जांच के बाद पाया कि कई अधिकारियों की एसीआर फाइल में छेड़छाड़ की गई थी, जबकि कुछ अधिकारियों के नॉन इनिशिएशन सर्टिफिकेट (एनआईसी) गायब पाए गए। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि एनआईसी सही व्यवस्था में नहीं पाए गए, क्योंकि वे संबंधित अधिकारी के स्थानांतरण और पदस्थापना विवरण के अनुरूप नहीं हैं। इसके अलावा रिपोर्टिंग अवधि बीतने के तीन-चार साल बाद एनआईसी जमा किए गए।
विज्ञापन


मामला कैसे सामने आया?
मामला तब उजागर हुआ, जब तटरक्षक बल के महानिरीक्षक राकेश पाल ने सात जून 2021 को इस बाबत रक्षा सचिव को एक अभ्यावेदन भेजा। उन्होंने अपने एसीआर और डोजियर में संख्यात्मक मूल्यांकन में कथित रूप से जानबूझकर कमी का मुद्दा उठाया, जिससे उन्हें अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर संभावित पदोन्नति से वंचित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तथ्यान्वेषी समिति गठित की थी
मंत्रालय ने सितंबर 2019 से एडीजी के पद पर पदोन्नति के लिए विचाराधीन महानिरीक्षकों या अतिरिक्त महानिदेशकों की पिछले सात वर्षों (2014 से बाद) की एसीआर की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed