{"_id":"5e39ff56748cf46a0809ba61","slug":"cbi-files-case-against-two-senior-ips-officers-of-karnataka-in-ima-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए घोटालाः सीबीआई ने कर्नाटक के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएमए घोटालाः सीबीआई ने कर्नाटक के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Wed, 05 Feb 2020 05:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
आईएमए पोंजी घोटाला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने आई-मोनेटरी एडवायजरी (आईएमए) के 4,000 करोड़ रुपये के घोटाला मामले के संबंध में कर्नाटक काडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत निंबालकर और अजय हिलोरी सहित आठ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि घोटाले में दोनों अधिकारियों की कथित भूमिका की जांच के लिए सीबीआई ने कर्नाटक सरकार से अनुमति मांगी थी। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। दो अधिकारियों के साथ एजेंसी ने मामले में आईएमए के संस्थापक मंसूर खान और अन्य के नाम दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
यह मामला इस्लामिक बैंकिंग के नाम पर कथित तौर पर निवेशकों से ठगी का है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान की मदद की थी। निंबालकर जहां 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं वहीं, हिलोरी 2008 बैच के हैं।
विज्ञापन