{"_id":"5fa7cd3987700e539703ae25","slug":"cbi-files-case-against-moyukh-bhaduri-former-cmd-of-hindustan-steelworks-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने रिश्वत मामले में हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के पूर्व सीएमडी के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने रिश्वत मामले में हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के पूर्व सीएमडी के खिलाफ दर्ज किया मामला
Sun, 08 Nov 2020 04:19 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने रविवार को वाराणसी में व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय के निर्माण की निविदा देने के लिए कथित रूप से एक करोड़ रुपए रिश्वत मांगने को लेकर हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के पूर्व सीएमडी मयूख भादुड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कियह भादुड़ी के खिलाफ दूसरा मामला है। उन्होंने कहा कि यह आरोप है कि भादुड़ी ने जिलियॉन इंफ्रा के अनंत सक्सेना के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचा। सक्सेना ने वाराणसी में व्यापार केंद्र के निर्माण की निविदा देने के लिए विजय निर्माण कंपनी के एन कृष्ण राव एवं वी अजय कुमार से भादुड़ी की ओर से एक करोड़ रुपए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया, एन कृष्ण राव और वी अजय कुमार ने हैदराबाद स्थित मेसर्स माधुरी कंस्ट्रक्शंस के जरिए 50 लाख रुपए की पहली किस्त का प्रबंध किया था। मेसर्स माधुरी कंस्ट्रक्शंस के बैंक खाते से यह राशि अनंत सक्सेना की कंपनी मेसर्स जिलियन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में 28 मई, 2015 को आरटीजीएस के जरिए डाली गई। जांच में खुलासा हुआ कि अनंत सक्सेना ने यह राशि धीरज कंचल को भेज दी।
विज्ञापन