फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files case against KS Oils Ltd company for 938 crore rupees loan scam

केएस ऑयल्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने 938 करोड़ के कर्ज घोटाले में दर्ज किया मुकदमा

Sun, 23 Aug 2020 03:39 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 23 Aug 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
CBI files case against KS Oils Ltd company for 938 crore rupees loan scam
सीबीआई - फोटो : ani

सीबीआई ने मध्य प्रदेश के मुरैना की कंपनी केएस ऑयल्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक रमेश चंद्र गर्ग समेत सभी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा भारतीय स्टेट बैंक के साथ 938 करोड़ रुपये का कर्ज घोटाला करने के आरोप में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, इस सिलसिले में 5 स्थानों पर छापा मारा गया है। सीबीआई टीमों ने शुक्रवार को मुरैना में फैक्टरी और उसके रजिस्टर्ड ऑफिस की तलाशी ली। इसके अलावा रमेश चंद गर्ग और एक अन्य निदेशक सौरभ गर्ग के घरों की भी तलाशी ली गई। एक सीबीआई टीम ने राष्ट्रीय राजधानी में भी कंपनी के बाराखंभा रोड स्थित कार्यालय की तलाशी ली। कंपनी के एक अन्य निदेशक देवेश अग्रवाल को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है, लेकिन सीबीआई ने अभी तक उनके ठिकानों की तलाश नहीं ली है।
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, फोरेंसिक ऑडिट में यह साबित हो गया है कि कंपनी की तरफ से कर्ज लेने के लिए दिखाए गए अपने वित्तीय आंकड़े झूठे थे। यह भी आरोप है कि कंपनी ने गलत तरीके से कर्ज के पैसे को दूसरी जगह भेजकर उसका दुरुपयोग भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed