फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files case against 4 officials of Mahanadi Coalfields and 25 companies including Adani Power

सीबीआई ने महानदी कोलफील्ड्स के चार पूर्व अफसरों, 25 कंपनियों को किया नामजद

Sat, 21 Mar 2020 03:38 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 21 Mar 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
CBI files case against 4 officials of Mahanadi Coalfields and 25 companies including Adani Power
सीबीआई (फाइल फोटो)

सीबीआई ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के चार पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और अडानी पावर लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, एसीसी, वेदांता समेत 25 कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ यह कार्रवाई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एमसीएल से कोयले की आपूर्ति में 97 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें एमसीएल के वित्त विभाग के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक काबेरी मुखर्जी, वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार भौमिक, देबज्योति चक्रवर्ती और उप प्रबंधक श्रीपल्ली वीराघंटा हैं। इसके साथ ही 25 बड़ी कंपनियों को भी नामजद किया गया है। एमसीएल को यह नुकसान 2013 और 2017 के बीच पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जिन बड़ी कंपनियों को इस मामले में आरोपी बनाया है, उनमें एसीसी, अडानी पावर लिमिटेड, अडानी पावर महाराष्ट्र यूनिट-3, अडानी पावर महाराष्ट्र यूनिट-1, वेदांता, सीसा स्टेरलाइट लिमिटेड (अब वेदांता), जेके पेपर लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, इफको और इमामी बायोटेक लिमिटेड प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि एमसीएल के अधिकारियों ने आरोपी कंपनियों के साथ मिलकर साजिशन फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट (एफएसए) के तहत रेल रेक के माध्यम से अपनी कंपनियों को कोयले की आपूर्ति कर नुकसान पहुंचाया। पीएसयू के इन आरोपी अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर एफएसए की शर्तों और नियमों व प्रावधानों को नजरअंदाज कर कंपनियों को कोयले की आपूर्ति करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed