फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI filed Case against former deputy director of ED

CBI ने ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस

Wed, 29 Nov 2017 06:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
CBI  filed Case against former deputy director of ED

सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज किया है। सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेब्रोरेटरी, चंडीगढ़ में काम करने वाले गुरनाम सिंह साल 2012 से 2017 के बीच ईडी में डेपुटेशन पर थे।

विज्ञापन


सीबीआई ने एफआईआर में गुरनाम पर 328 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। ये संपत्ति उनकी वास्तविक आय से 328 फीसदी अधिक है। निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि गुरनाम को इस साल जनवरी में ईडी से रिलीव किया गया था।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया है कि ईडी में डेपुटेशन पर काम शुरू करने के दौरान गुरनाम सिंह की संपत्ति 12.86 लाख रुपये की थी।

सीबीआई ने कहा कि पांच साल में इसकी संपत्ति 1.85 करोड़ रुपये बढ़ गई। एजेंसी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया कि सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने एक लग्जरी कार, संपत्ति खरीदने के साथ ही बड़ी मात्रा में रुपयों का लेनदेन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने सिंह की आय में से खर्च को काटने के बाद उसकी परिसंपत्तियों में 328 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया। इसके बाद एजेंसी ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed