फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI, Europol sign working arrangement to establish cooperative relations

CBI-Europol: अपराध, आतंकवाद से निपटने में सीबीआई की मदद करेगा यूरोपोल, किन बातों पर होगा फोकस? जानें

Thu, 21 Mar 2024 08:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 21 Mar 2024 08:14 PM IST
सार

CBI-Europol: इस समझौते के बाद गंभीर और संगठित अपराध, साइबर अपराध और आतंकवाद से निपटने में यूरोपोल और सीबीआई एक दूसरे की मदद करेंगे।   

विज्ञापन
CBI, Europol sign working arrangement to establish cooperative relations
सीबीआई-यूरोपोल के बीच समझौता - फोटो : ANI

विस्तार

अपराधों से निपटने में भारत और यूरोपीय संघ के देशों की सुरक्षा एजेंसी यूरोपोल (Europol) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते पर यूरोपोल के कार्यकारी निदेशक कैथरीन डी बोले और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने दस्तखत किए। 21 मार्च गुरुवार के दिन नई दिल्ली में मौजूद वरिष्ठ सीबीआई अधिकारियों और हेग में मौजूद यूरोपोल अधिकारियों की एक वर्चुअल मीटिंग हुई। इस दौरान सीबीआई निदेशक ने दोनों पक्षों द्वारा दिखाए गए सहयोग की सराहना की। 

विज्ञापन


कई वर्षों की बातचीत का सुखद नतीजा 
इस दौरान प्रवीण सूद ने कहा कि इस कार्य व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए सीबीआई और यूरोपोल के बीच कई वर्षों से बातचीत हो रही थी। अपराध से निपटने के प्रयासों में यह कोशिश मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस पर जोर दिया कि अपराध और अपराधियों का नेटवर्क अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा पहुंचा है, जिसके खात्मे के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। इस तरह के आपराधिक नेटवर्क सीमाओं के पार काम करते हैं और आधुनिक तकनीकि का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बेहतर सहयोग की मदद से हम ऐसी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

इन बातों पर होगा फोकस
सीबीआई के अधिकारी के अनुसार यह कार्य व्यवस्था सीबीआई और यूरोपोल को एक साथ एक मंच पर लाएगी। सीबीआई और यूरोपोल के बीच नई कार्य व्यवस्था के तहत संगठित अपराध, वित्तीय अपराध, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, साइबर अपराध, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, पर्यावरणीय अपराधों से संयुक्त रूप से निपटने में सहयोग बढ़ेगा। यह कार्य व्यवस्था संचार और सहयोग के लिए मजबूत तंत्र स्थापित करती है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सीबीआई और यूरोपोल निर्बाध रूप से एक दूसरे का सहयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है यूरोपोल?  
यूरोपोल का मिशन सभी प्रकार के गंभीर अंतरराष्ट्रीय और संगठित अपराध, साइबर अपराध और आतंकवाद का मुकाबला करने में अपने सदस्य देशों का समर्थन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed