{"_id":"5bd090e9bdec2269360cabaa","slug":"cbi-director-trinath-mishra-was-fired-from-the-post-in-atal-bihari-vajpayee-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा पहली बार नहीं हुआ, वाजपेयी सरकार में भी सीबीआई निदेशक पर गिरी थी गाज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऐसा पहली बार नहीं हुआ, वाजपेयी सरकार में भी सीबीआई निदेशक पर गिरी थी गाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई हाऊस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई देश की प्रीमियम जांच एजेंसी के इतिहास में पहली नहीं है। इससे पहले 1998 में सीबीआई निदेशक त्रिनाथ मिश्रा को निदेशक पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
माना जाता है कि मिश्रा ने तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को विश्वास में लिए बिना धीरुभाई अंबानी के दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी कर की थी। यह महज संयोग है कि दो सीबीआई निदेशकों पर कार्रवाई एनडीए सरकार के कार्यकाल में ही हुई।
विज्ञापन
मामला 19 नवंबर 1998 का है जब सीबीआई के उस समय के संयुक्त निदेशक डी एल लाल की अगुवाई में धीरुभाई अंबानी के मुंबई केपॉश कफ परेड भवन और दिल्ली के ली मरेडियन दफ्तर पर दबिश दी गई। यह दबिश किसी भ्रष्टाचार या गबन से संबंधित नहीं बल्कि ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट (ओएसए) से जुड़ा था। सीबीआई को सूचना थी कि अंबानी के पास सरकार की नीतियों से जुड़े क्लासिफाइड कागजात थे। रेड केबाद सीबीआई ने दावा किया कि छापेमारी में पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े क्लासिफायल कागजात मिले।
विज्ञापन
मामले से जुड़े पुराने अधिकारी ने बताया कि उस दौरान धीरुभाई अंबानी ने वाजपेयी से फोन पर बात की थी। सूत्रों के मुताबिक अंबानी ने सवाल खड़ा किया था कि ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट का मामला गृहमंत्रालय के तहत आता है तो पीएमओ और डीओपीटी के तहत काम करने वाली सीबीआई ने किस हैसियत से छापेमारी की।
सूत्रों के मुताबिक त्रिनाथ मिश्रा को छापेमारी से पहले केंद्र को विश्वास में नहीं लेने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। हालांकि उस दौरान सीबीआई निदेशक की नियुक्ति सीधे केंद्र सरकार करती थी और निदेशक का दो साल के निश्चित अवधि का प्रवाधान भी नहीं था।