{"_id":"5d8c86378ebc3e93a76ff2c1","slug":"cbi-dcp-alleged-joint-director-ak-bhatnagar-over-14-people-killed-in-fake-encounter-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई: डीएसपी ने संयुक्त निदेशक पर लगाया गंभीर आरोप, पीएमओ को लिखा शिकायत पत्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई: डीएसपी ने संयुक्त निदेशक पर लगाया गंभीर आरोप, पीएमओ को लिखा शिकायत पत्र
Thu, 26 Sep 2019 03:04 PM IST
Nilesh Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई में पिछले साल दो तत्कालीन शीर्ष अधिकारियों आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच हुए अंतर्कलह के बाद एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। सीबीआई के इंटरपोल ब्रांच में कार्यरत एक डीसीपी ने सीबीआई में ही कार्यरत एक संयुक्त निदेशक एके भटनागर के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय को शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अधिकारी एनपी मिश्रा इंटरपोल में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पीएमओ को पत्र लिखकर बड़ा आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक झारखंड में हुए एक फेक एनकाउंटर के दौरान 14 लोगों की हत्या का आरोप है। उन्होंने इस मामले की तफ्तीश कराए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
डीएसपी मिश्रा ने आरोप लगाते हुए इस बात का भी जिक्र किया है कि संयुक्त निदेशक भटनागर को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मामले में शिकायतकर्ता और आरोपी अधिकारी का कोई भी औपचारिक तौर पर बयान नहीं मिल सका है, लेकिन इस मामले में जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मालूम हो कि एके भटनागर फिलहाल सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए हैं।
विज्ञापन