फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI court rejects Partha Chatterjee bail prayer AND extends remand

WBSSC Scam: सीबीआई कोर्ट से पार्थ चटर्जी को झटका, जमानत अर्जी खारिज कर 19 जनवरी तक के लिए बढ़ाई गई रिमांड

Thu, 05 Jan 2023 08:43 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 08:43 PM IST
सार

सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत के जज ने केंद्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच में तेजी लाने को भी कहा। वहीं चटर्जी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए, सीबीआई के वकील ने दावा किया कि धन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
CBI court rejects Partha Chatterjee bail prayer AND extends remand
Parth Chatterjee - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई (CBI) अदालत ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की जमानत याचिका खारिज कर दी। पार्थ चटर्जी को जांच एजेंसी ने स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और अब उनकी न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दी। 

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष अदालत के जज ने केंद्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच में तेजी लाने को भी कहा। वहीं चटर्जी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए, सीबीआई के वकील ने दावा किया कि धन का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एजेंसी ने कहा कि जमानत पर बाहर आकर चटर्जी गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति है।
विज्ञापन


चटर्जी के वकीलों ने अदालत के सामने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया था और पांच सदस्यीय समिति के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की जानकारी नहीं थी, जिसे कक्षा नौ और दस के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए 2016 के पैनल की नियुक्ति प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चटर्जी को उनकी कथित करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के अपार्टमेंट से भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और संपत्ति के कागजात जब्त किए जाने के बाद 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश पर उन्हें 16 सितंबर को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed