फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI cordinating with interpol murder riot offender narendra singh bring india today from abu dhabi wanted

CBI: हरियाणा में हत्या के दोषी को आज अबु धाबी से लाया जाएगा भारत, हाईकोर्ट ने दी थी उम्रकैद की सजा

Fri, 16 Feb 2024 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Feb 2024 12:50 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने नरेंद्र सिंह को दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि नरेंद्र फरार हो कर देश से बाहर चला गया था। कुछ समय पहले अपराधी के संयुक्त अरब अमीरात में होने का पता चला, जिसके बाद सीबीआई की मदद से नरेंद्र सिंह को भारत लाए जाने के प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन
CBI cordinating with interpol murder riot offender narendra singh bring india today from abu dhabi wanted
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में वॉन्टेड एक अपराधी को आज संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया जाएगा। इसके लिए सीबीआई का ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर इंटरपोल, हरियाणा पुलिस, अबु धाबी में  स्थित भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। इंटरपोल ने अपराधी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। अपराधी की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


अपराधी को हाईकोर्ट से मिल चुकी है उम्रकैद की सजा
नरेंद्र सिंह पर हरियाणा के फतेहाबाद में हत्या, दंगा भड़काने  के मामले में टोहना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने नरेंद्र सिंह को दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि नरेंद्र फरार हो कर देश से बाहर चला गया था। कुछ समय पहले अपराधी के संयुक्त अरब अमीरात में होने का पता चला, जिसके बाद सीबीआई की मदद से नरेंद्र सिंह को भारत लाए जाने के प्रयास किए जा रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed