फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI conducts nationwide operation against HPZ app based investment scheme Fraud

HPZ App Based Scam: सीबीआई की 10 राज्यों में छापेमारी, बड़ी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड बरामद

Wed, 01 May 2024 03:12 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 03:12 PM IST
सार

सीबीआई ने एचपीजेड टोकन एप से जुड़ी एक फर्जी निवेश योजना में केस दर्ज करने के बाद 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 30 स्थानों पर मंगलवार को राष्ट्रव्यापी छापेमारी की। सीबीआई की यह कार्रवाई देर रात तक चली। हालांकि, एजेंसी ने इसके बारे में बुधवार को जानकारी दी।

विज्ञापन
CBI conducts nationwide operation against HPZ app based investment scheme Fraud
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने एचपीजेड टोकन एप से जुड़ी एक फर्जी निवेश योजना में केस दर्ज करने के बाद 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 30 स्थानों पर मंगलवार को राष्ट्रव्यापी छापेमारी की। सीबीआई की यह कार्रवाई देर रात तक चली। हालांकि, एजेंसी ने इसके बारे में बुधवार को जानकारी दी। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम और डेबिट कार्ड बरामद किए। साथ ही बड़ी संख्या में ईमेल खातों का पता लगाया। एजेंसी का आरोप है कि इस योजना में लोगों को 'क्रिप्टो करेंसी माइनिंग मशीन रेंटल' में निवेश करने के लिए गुमराह किया गया।  

विज्ञापन

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि दो निजी कंपनी शीगू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और लिलियन टेक्नोकैब प्राइवेट लिमिटेड और उनके निदेशकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) 419, 420 (धोखाधड़ी) और सूना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66 डी के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

इन राज्यों में सीबीआई ने की छापेमारी 
सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के जोधपुर, महाराष्ट्र के मुंबई, कर्नाटक में बंगलुरू और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश के करीब 30 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की। मामले की जांच में 150 बैंक खातों का पता चला, जिनका इस्तेमाल आरोपियों ने निवेशकों से पैसा इकट्ठा करने के लिए किया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी या फिर हवाला के जरिए भेजा जाता था पैसा 
वहीं, सीबीआई ने बुधवार को कहा, भारत से अवैध रूप से बाहर भेजे जाने से पहले इस पैसे का इस्तेमाल शुरुआती तौर पर भरोसा जीतने के लिए किया जाता था। इस धन को अक्सर क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तित किया जाता था या फिर हवाला लेनदेन के माध्यम से भेजा जाता था।  

निवेश करने पर बड़े लाभ का किया जाता था वादा 
वहीं, एजेंसी का आरोप है कि एपीजेड एक एप आधारित टोकन है, जो लोगों को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो करेंसी के लिए माइनिंग मशीन में निवेश करने से बड़े लाभ का वादा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed