फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI charge sheets three for cheating Amazon customers in Mexico & the US

Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी में तीन आरोपियों के खिलाफ CBI की चार्जशीट, अमेरिका-मैक्सिको के ग्राहकों से ठगी का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 05:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 05:02 PM IST
सार

बहुचर्चित ई-कॉमर्स कंपनी के अमेरिका और मैक्सिकों के ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की हैं। गौरतलब है कि एक बहुचर्चित ई-कॉमर्स के अधिकारियों की ओर से 2022 में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद मामले में जांच शुरू हुई थी।

विज्ञापन
CBI charge sheets three for cheating Amazon customers in Mexico & the US
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा होने के बाद जहां एक तरह लोगों को बाजार और दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं, वहीं इसके जरिए कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। जी हां...एक ई-कॉमर्स ग्राहकों के अमेरिका और मैक्सिकों के ग्राहकों के साथ ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए खरीदे गए सामान की डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया हैं। मंगलवार को एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
बहुचर्चित ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी
गौरतलब है कि एक बहुचर्चित ई-कॉमर्स के अधिकारियों की ओर से 2022 में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद मामले में जांच शुरू हुई थी। आरोप है कि 2019 में टाइम ऑफ वर्ल्ड के रूप में पंजीकृत एक तृतीय पक्ष विक्रेता खाते द्वारा धोखाधड़ी की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने तीन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन


तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
दरअसल, आरोपियों ने अमेरिका और मैक्सिकों में डिजाइनर घड़ियां और धूप का चश्मा बेचा, लेकिन वादे के मुताबिक ग्राहकों को उत्पाद नहीं भेजा गया। सीबीआई ने चार्जशीट दायर करते हुए कई आरोप लगाए हैं, जिसमें उत्पादों की डिलीवरी न करना, ग्राहकों को खाली डिब्बा भेजना, नकली उत्पाद, नकली शिपिंग बिल जमा करना शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान सीबीआई ने आरोपियों से उन आरोपों पर पूछताछ की, जिन्हें उन्होंने इनकार किया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कहा था कि सभी आरोप झूठे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने आरोपियों से उनके द्वारा बेचे गए उत्पादों की खरीद का सबूत दिखाने को कहा था, लेकिन वे अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed