फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI caught accused of murder from UAE and brought him to India

CBI: हत्या के दोषी भगोड़े को यूएई से पकड़कर भारत लाई सीबीआई, हाईकोर्ट 15 साल पहले सुना चुका है उम्रकैद की सजा

Sat, 17 Feb 2024 07:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 07:34 AM IST
सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 2009 में आरोपी को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। राज्य पुलिस ने सीबीआई से आरोपी के लापता होने की आशंका के कारण इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
CBI caught accused of murder from UAE and brought him to India
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या के मामले में दोषी भगोड़े को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित कराया गया। दोषी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और उसी माध्यम से उसे भारत वापस लाया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नरेंद्र सिंह की 26 दिसंबर, 1994 में टोहाना पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस को तलाश थी। उसने स्वर्ण सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। नरेंद्र को 1998 में अधीनस्थ अदालत ने बरी कर दिया था, लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 2009 में उसे इसी मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई। मामले में राज्य पुलिस ने सीबीआई से संपर्क किया और नरेंद्र के लापता होने की आशंका के मद्देनजर इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का अनुरोध किया। नरेंद्र के खिलाफ इंटरपोल महा सचिवालय ने सात नवंबर, 2023 को नोटिस जारी किया गया। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, इंटरपोल की मदद से सीबीआई को आरोपी के यूएई में होने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन

2023 में 29 भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण
2023 में 29 भगोड़े अपराधियों को प्रत्यर्पण करा भारत लाया गया। सीबीआई ने 2023 में वांछित अपराधियों और भगोड़ों के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से करीब 100 रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed