{"_id":"60a4f03b6ff5915bbc22f82b","slug":"cbi-books-former-chiefs-of-iffco-and-indian-potash-limited-on-graft-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: सीबीआई ने इफको व इंडियन पोटाश लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक समेत 8 पर दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भ्रष्टाचार: सीबीआई ने इफको व इंडियन पोटाश लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक समेत 8 पर दर्ज किया मामला
Wed, 19 May 2021 04:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 19 May 2021 04:32 PM IST
सार
सीबीआई ने बुधवार को इफको के पूर्व प्रबंध निदेशक व सीईओ और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के तत्कालीन प्रबंध निदेशक एवं उनके बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को इफको के पूर्व प्रबंध निदेशक व सीईओ और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के तत्कालीन प्रबंध निदेशक एवं उनके बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। महंगी कीमतों पर कई विदेशी सप्लायरों से कच्चा माल व उर्वरक की आयात कराने के आरोप में कार्रवाई की गई है। सीबीआई ने दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई समेत 12 जगहों पर आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसर पर छापे मारे हैं। छापामारी अभी जारी है।
विज्ञापन
CBI has registered a case against then MD & CEO, (IFFCO), then MD, Indian Potash Ltd ; two Promoters of a private company; president & Sr VP of Dubai based company for importing huge quantities of fertilisers & raw materials from various foreign suppliers at inflated rates
— ANI (@ANI) May 19, 2021विज्ञापन