फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI books Army Major in Manipur fake encounter case 

मेजर विजय सिंह समेत 8 सैन्यकर्मियों पर केस, सातवीं के छात्र को घर से उठाकर मार दिया गया था

Fri, 03 Aug 2018 01:47 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
CBI books Army Major in Manipur fake encounter case 
मणिपुर फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इन मामलों की जांच कर रही है। सीबीआई ने फर्जी एनकाउंटर मामले में 29 एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने 12 वर्षीय आजाद खान की हत्या मामले में मेजर विजय सिंह बल्हारा समेत सात अन्य सैन्यकर्मियों का नाम बतौर आरोपी शामिल किया है। मेजर बल्हारा उस वक्त असम राइफल्स से जुड़े हुए थे। हत्या से जुड़ी आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त आयोग ने इस मामले को फर्जी एनकाउंटर करार दिया था। इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जज संतोष हेगड़े कर रहे थे। 
विज्ञापन


आयोग को दिए बयान में परिवार ने बताया कि आजाद की हत्या 4 मार्च 2009 को कर दी गई थी। फौबाकचाओ हाई स्कूल के सातवीं कक्षा का छात्र आजाद का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। मारने से पहले उसे घर से उठाया गया था। कथित एनकाउंटर से दो महीने पहले एक एफआईआर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य सख्त आरोपों के तहत दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के सबूतों के मुताबिक, मृतक पीपुल्स यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट (पीयूएलएफ) का सदस्य था। हालांकि मणिपुर सरकार के अनुसार, यह प्रतिबंधित संगठन नहीं था। आजाद के परिवार के अनुसार, करीब 30 सुरक्षा कर्मी सुबह करीब 11.50 बजे उसके घर आए और आजाद को घसीटकर ले गए। एक मैदान पर उसकी जमीन पिटाई की। परिजनों, रिश्तेदारों और आजाद के दोस्तों को सुरक्षा बलों ने एक कमरे में बंद कर दिया। 


हालांकि उन्होंने खिड़की से देखा कि पिटाई के बाद एक कमांडो ने उसे गोली मार दी और उसके शव के पास एक पिस्टल फेंक दी। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के बयान का रिश्तेदारों ने भी पुष्टि की। पिछले साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 41 से अधिक फर्जी एनकाउंटर के मामले सौंपे थे, जिसमें सुरक्षा बलों के हाथों 86 लोग मारे गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed