फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi asked 100 questions to Karti Chidambaram in eight hours

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की सीबीआई में पेशी, आठ घंटे में पूछे 100 सवाल

Wed, 23 Aug 2017 08:21 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 23 Aug 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
cbi asked 100 questions to Karti Chidambaram in eight hours
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की सीबीआई से दूर भागने की तमाम कोशिशें आखिरकार नाकाम रहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में पेश होना पड़ा। सीबीआई ने आठ घंटे की पूछताछ में उनसे 100 सवाल पूछे। 
विज्ञापन


 एनआईएक्स मीडिया कंपनी को विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की तरफ से दी गई छूट में कार्ति केरोल के संबंध में उनसे दिन भर पूछताछ हुई। आईएनएक्स को जब छूट मिली तो कार्ति के पिता पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे। आरोप है पिता के वित्त मंत्री होने की वजह से इस कंपनी को नियम से परे जा कर छूट दी गई।
विज्ञापन


इस मामले में 15 मई को दायर एफआईआर के बाद कार्ति को सीबीआई ने कई बार समन किया। लेकिन कार्ति पेश नहीं हुए। इनके विदेश भाग जाने केअंदेशे पर सीबीआई ने कार्ति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ति इस नोटिस के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट चले गए हाई कोर्ट ने लुक आउट नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी। इस पर सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस को फिर से बहाल कर दिया और कार्ति को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दे दिया।

सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कार्ति चिदंबरम, उनकी कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विसेज, आईएनएक्स मीडिया, एडवांटेज स्ट्रेटजिक कंसल्टिंग सर्विसेज, इसके निदेशक  पद्मा विश्वनाथन को आरोपी बनाया है। साथ ही आईएनएक्स के निदेशक पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी को भी आरोपी बनाया गया है। पीटर और इंद्राणी  फिलहाल अपनी बेटी की हत्या के मामले में जेल में हैं।

सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि आईएनएक्स ने एडवांटेज कंसलटेंसी को एफआईपीबी की हरी झंडी दिलवाने के लिए 10 लाख रुपये का भुगतान किया। एजेंसी का दावा है कि एडवांटेज कंसलटेंसी परोक्ष तौर पर कार्ति की ही कंपनी है। सीबीआई के मुताबिक जांच मेंं यह भी पाया गया है कि आईएनएक्स और अन्य कंपनियों को 3.5 करोड़ का भुगतान हुआ। इन अन्य कंपनियों में कार्ति की हिस्सेदारी है।

क्या है मामला

cbi asked 100 questions to Karti Chidambaram in eight hours
कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उनकी कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 2007 में आईएनएक्स मीडिया के विदेशी निवेश को मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उस समय उनके पिता पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे। मॉरिशस की कंपनियों से विदेश निवेश दिलाने के एवज में कार्ति ने भारी रिश्वत ली थी। आईएनएक्स मीडिया वही कंपनी है जिसे पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी ने शुरू किया था। ये दोनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में हैं।

भ्रष्टाचार के इसी मामले में सीबीआई ने 15 मई को एफआईआर दर्ज की और 16 मई को कार्ति और उनके पिता के 16 ठिकानों पर छापे मारे थे। इसके बाद 15 जून को कार्ति को सीबीआई ने समन भेजा लेकिन वह पेश नहीं हुए।

फिर 4 जुलाई को भी समन जारी किया गया, जिसके खिलाफ कार्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। दो समन भेजे जाने के बावजूद जब कार्ति पेश नहीं हुए तो 18 जुलाई को उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed