{"_id":"647fab94f68c013161039244","slug":"cbi-arrests-two-former-customs-officials-in-bribery-case-illegal-import-of-goods-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bribery Case: सीबीआई ने सीमा शुल्क के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bribery Case: सीबीआई ने सीमा शुल्क के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले में की कार्रवाई
Wed, 07 Jun 2023 03:26 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 07 Jun 2023 03:26 AM IST
सार
हाल ही में सीबीआई ने दोनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर माल के अवैध आयात की अनुमति देने के लिए कथित रूप से एक बिचौलिए से रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में महाराष्ट्र में जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस में तैनात रहे सीमा शुल्क विभाग के दो पूर्व उपायुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर माल के अवैध आयात की अनुमति देने के लिए कथित रूप से एक बिचौलिए से रिश्वत लेने का आरोप है। हाल ही में सीबीआई ने दोनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीबीआई का कहना है कि आरोपी दिनेश फुलदिया और सुभाष चंद्रा ने बिचौलिए सुधीर पाडेकर के माध्यम से कस्टम हाउस एजेंटों को सीमा शुल्क अधिनियम के 'निवास स्थानांतरण' खंड का फायदा उठाने में मदद की। प्रावधान के अनुसार, एक व्यक्ति जो दो साल से अधिक समय तक विदेश में रहता है, वह पांच लाख रुपये तक की छूट का दावा करके इस्तेमाल किए गए घरेलू सामान का आयात कर सकता है।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस के कस्टम हाउस एजेंटों ने ऐसे अलग-अलग व्यक्तियों से पासपोर्ट प्राप्त किए, जो दो साल से अधिक समय से विदेश में रह रहे हैं। आरोपी पूर्व सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ षड्यंत्र कर अन्य व्यक्तियों के घरेलू सामान की खेप की निकासी के लिए उन पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। एजेंटों ने पाडेकर के माध्यम से नकद (लाखों रुपये) और अन्य चीजों में भुगतान किया।
विज्ञापन