{"_id":"65291696d46d16fba50d4943","slug":"cbi-arrests-one-person-from-pune-in-connection-with-case-of-two-missing-students-of-manipur-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: सीबीआई ने पुणे से की एक व्यक्ति की गिरफ्तारी; मणिपुर के लापता दो छात्रों के मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: सीबीआई ने पुणे से की एक व्यक्ति की गिरफ्तारी; मणिपुर के लापता दो छात्रों के मामले में कार्रवाई
Fri, 13 Oct 2023 03:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के लापता दो छात्रों के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि पुणे से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की उम्र 22 साल है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि लापता मणिपुरी छात्रों के मामले में वह मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की एक विशेष जांच टीम ने पाओलुनमांग को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया था। बाद में उसे अदालत में पेश करने के लिए उसे गुवाहाटी ले जाया गया। जहां विशेष अदालत ने उसे16 अक्टूबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले, केंद्रीय एजेंसी ने एक अक्तूबर को इस मामले में दो पुरुषों, पाओमिनलुन हाओकिप और स्मालसॉम हाओकिप और दो महिलाओं, ल्हिंगनेइचोंग बैतेकुकी और टिननेइलिंग हेंथांग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बता दें कि मणिपुरी छात्र फिजाम हेमनजीत (20) और 17 साल की लड़की हिजाम लिनथोइनगांबी बीती छह जुलाई को लापता हो गए थे। बाद में 25 सितंबर को दो शवों की तस्वीरें वायरल हुईं, जिनको लेकर दावा किया गया था कि वह तस्वीरें दोनों लापता छात्रों की थीं। तस्वीरें वायरल होने के बाद हिंसा ग्रस्त राज्य में छात्रों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था।