{"_id":"5f1039a58ebc3e636a0b39be","slug":"cbi-arrests-ntpc-manager-for-taking-bribe-from-private-firm-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने एनटीपीसी के मैनेजर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने एनटीपीसी के मैनेजर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप
Thu, 16 Jul 2020 04:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच एजेंसी सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने जोधपुर में एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) के एक मैनेजर को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मैनेजर ने कथित तौर पर बिल क्लीयर करने के लिए और एक पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) के सोलर प्लांट की देखभाल के लिए जिम्मेदार निजी फर्म को सुचारू रूप से काम करने देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि मैनेजर ओम प्रकाश को जब गिरफ्तार किया गया तब वह फर्म से मिलने वाली कुल रिश्वत 3.5 लाख रुपये का पहला हिस्सा ले रहा था। एजेंसी ने मैनेजर के भीलवाड़ा स्थित आवास और जयपुर स्थित कार्यालय पर खोजबीन की कार्रवाई भी की है। बता दें कि एनटीपीसी लिमिटेड ने जोधपुर में स्थित एनटीपीसी एनर्जी जेनरेशन सेंटर पर सोलर प्लांट की जिम्मेदारी एक निजी क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी को दी है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के काम की देखरेख के लिए जिम्मेदार ओम प्रकाश ने कथित तौर पर फर्म के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 3.5 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद प्रकाश ने फर्म को सुचारू रूप से काम करने की अनुमति दी। अधिकारियों ने बताया कि फर्म के मालिक की ओर से मिली शिकायत के बाद सीबीआई ने अपना जाल बिछाया और ओम प्रकाश को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन