{"_id":"5bb626cf867a5528e70b2de8","slug":"cbi-arrests-income-tax-inspector-for-taking-bribe-of-rs-10-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने दस लाख रुपये की घूस लेने वाले आयकर विभाग के इंस्पेक्टर को दबोचा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने दस लाख रुपये की घूस लेने वाले आयकर विभाग के इंस्पेक्टर को दबोचा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
CBI headquarters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने लखनऊ स्थित आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर दफ़्तर में तैनात एक इंस्पेक्टर को दस लाख रुपये की घूस लेते हुए धर-दबोचा है। उसके साथ एक और शख्स को भी गिरफ़्तार किया गया है। दोनों आरोपी गुरुवार को लखनऊ की अदालत में पेश किए गए।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक, आरोपी इंस्पेक्टर आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त रेंज-3 लखनऊ के कार्यालय में तैनात है। जांच एजेंसी को शिकायत मिली थी कि इंस्पेक्टर ने कोलकाता की एक कंपनी से सात करोड़ रुपये की एफडीआर रिलीज करने के नाम पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने जांच के दौरान इस कंपनी को किसी अन्य कंपनी के साथ तालमेल के चलते सीज कर दिया था। आयकर विभाग के इंस्पेक्टर ने कंपनी संचालकों से कहा कि यदि वे एफडीआर जारी कराना चाहते हैं तो उन्हें 25 लाख देने होंगे।
विज्ञापन
उसने यह राशि किश्तों में लेने की बात कही। इसी के तहत इंस्पेक्टर को दस लाख रुपये की पहली किश्त देने की बात पक्की हो गई। लेकिन शिकायतकर्ता ने सारा मामला सीबीआई को बता दिया। सीबीआई ने घूस मांगने वाले इंस्पेक्टर को गिरफ़्तार करने की लिए एक टीम तैयार कर दी।
इस टीम ने इंस्पेक्टर और एक अन्य व्यक्ति को दस लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। मौके पर जब इंस्पेक्टर के आवास की तलाशी ली गई तो घूस के तौर पर ली गई रकम बरामद हो गई। इसके अलावा जांच एजेंसी ने वहां से कई दूसरे दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।