{"_id":"61e3b181d30e570b474c081a","slug":"cbi-arrests-gail-director-marketing-es-ranganathan-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई का शिकंजा: गेल के निदेशक ईएस रंगनाथन को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई का शिकंजा: गेल के निदेशक ईएस रंगनाथन को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई
Sun, 16 Jan 2022 11:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:17 AM IST
सार
सीबीआई ने 50 लाख रुपये से अधिक के कथित रिश्वत मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 50 लाख रुपये से अधिक के कथित रिश्वत मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। इसस पहले सीबीआई ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के परिसरों से तलाशी के दौरान लगभग 1.29 करोड़ रुपये नकद, 1.3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद हुए थे। कुछ देर में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
निजी कंपनियों को छूट देने के लिए ली गई रिश्वत
अधिकारियों के अनुसार कथित रिश्वत का मामला महारत्न कंपनी गेल द्वारा विपणन किए जाने वाले पेट्रो केमिकल उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट देने से संबंधित है। सीबीआई ने शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस रंगनाथन के कार्यालय और नोएडा के सेक्टर 62 स्थित उनके आवास सहित करीब आठ स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
इन परिसरों में हुई छापेमारी
सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, पंचकुला, करनाल आदि में आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें अब तक लगभग 1.29 करोड़ रुपये की वसूली हुई।
विज्ञापन
ऐसे कसा शिकंजा
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि सीबीआई ने सूझबूझ से जाल बिछाया और दिल्ली स्थित एक निजी व्यक्ति गौर और एक निजी कंपनी के निदेशक को शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया जब उक्त निजी व्यक्ति कथित रूप से गेल के निदेशक (विपणन) को देने के लिए दूसरे कंपनी के निदेशक से 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत ले रहा था।