फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests freelance journalist AND former Navy commander in case of alleged spying

CBI: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, जासूसी के आरोप में एक स्वतंत्र पत्रकार व नौसेना के पूर्व कमांडर को किया गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 12:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 17 May 2023 12:59 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर के आधार पर जांच एजेंसी ने विवेक रघुवंशी और उनके करीबियों के जयपुर और एनसीआर स्थित 12 ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान बरामद संवेदनशील दस्तावेज को कानूनी समीक्षा के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
CBI arrests freelance journalist AND former Navy commander in case of alleged spying
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने एक स्वतंत्र पत्रकार और नौसेना के एक पूर्व कमांडर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और सेना के बारे में कथित रूप से संवेदनशील जानकारी एकत्र करने और उसे विदेश की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, विवेक रघुवंशी और नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

 

अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर के आधार पर जांच एजेंसी ने विवेक रघुवंशी और उनके करीबियों के जयपुर और एनसीआर स्थित 12 ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान बरामद संवेदनशील दस्तावेज को कानूनी समीक्षा के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

 

सीबीआई ने आरोप लगाया कि वह कथित तौर पर विभिन्न डीआरडीओ परियोजनाओं की प्रगति के बारे में संवेदनशील जानकारी और सूक्ष्म विवरण एकत्र कर रहा था। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि वह भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद योजनाओं का विवरण भी एकत्र कर रहा था, जो देश की रणनीतिक तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीबीआई का आरोप है कि रघुवंशी ने मित्र देशों के साथ भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक बातचीत के ब्यौरे के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय संचार सूचनाओं की जानकारी जुटाई थी। उन्होंने कहा कि अगर ये सूचनाएं सामने आतीं तो इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध खराब हो सकते थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed