{"_id":"600dfc558ebc3ef91e26a000","slug":"cbi-arrested-two-people-with-labor-officer-in-bribery-case-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: सीबीआई ने रिश्वत कांड में श्रम अधिकारी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: सीबीआई ने रिश्वत कांड में श्रम अधिकारी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
Mon, 25 Jan 2021 04:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:31 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
सीबीआई ने श्रम लाइसेंस जारी करने के बदले कथित रिश्वत लेने के आरोप में श्रम अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान मदुरै स्थित क्षेत्रीय श्रम आयुक्त पी शिवराजन और चेन्नई के एन मुरली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीबीआई के बयान में कहा गया है कि निजी कंपनी के प्रतिनिधि से श्रम लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत मांगने को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और 30,000 की रिश्वत की रकम के लेनदेन के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पेशी के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन