फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrested four deputy commissioner of custom demanding 50 lakh bribe to clear a consignment

CBI ने 50 लाख की घूस लेते कस्टम विभाग के 5 अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा

Tue, 01 May 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 01 May 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
CBI arrested four deputy commissioner of custom demanding 50 lakh bribe to clear a consignment
घूस

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डिप्टी कमिश्नर मुकेश मीणा, राजीव कुमार सिंह, सुदर्शन मीणा और संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मुंबई कस्टम के अधीक्षक मनीष सिंह और एक प्राइवेट शख्स नीलेश सिंह को शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपए की घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी ने शिकायतकर्ता से भेजे हुए माल को क्लीयर करने के लिए घूस मांगी थी।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और दो डिप्टी कमिश्नर सहित एक प्राइवेट शख्स को घूस की पहली किश्त 5 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जांच एजेंसी को मामले की जांच के दौरान दो और डिप्टी कमिशनर और एक अधीक्षक की भूमिका का पता चला। इसके बाद सीबीआई ने आरोपियों के आधिकारिक और आवासीय परिसर में खोजबीन की। गिरफ्तार किए शख्स को मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने गुवाहाटी में आयकर विभाग में तैनात कमिश्नर को 50 लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। कमिश्नर शेल कंपनी के बिजनेसमैन की कंपनी को राहत देने की एवज में घूस मांग रहा था। अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक शेल कंपनी के मामले में व्यवसायी को राहत देने के लिए 50 लाख रुपये घूस मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेसमैन के कर निर्धारण में अनुकूल आदेश पारित करने के लिए कमिश्नर ने यह रिश्वत मांगी थी। यह रकम अधिकारी श्वेताभ तक एक बिचौलिए के जरिए पहुंचनी थी। आयकर विभाग ने बिचौलिए को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया था। इसके बाद सीबीआई ने श्वेताभ के गुवाहटी, जोरहट, नोएडा और दिल्ली सहित अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed