फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi arrest 5 accused including, former Odisha HC judge in corruption case

मेडिकल स्कैमः 4 दिन की हिरासत में भेजे गए हाईकोर्ट के पूर्व जज समेत 5 आरोपी

Thu, 21 Sep 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
cbi arrest 5 accused including, former Odisha HC judge in corruption case
सीबीआई

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज आईएम कुद्दुसी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल स्कैम मामले में सीबीआई ने पूर्व जज समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सीबीआई की मांग पर कोर्ट ने पूर्व जज समेत 5 आरोपियों को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने 20 सितंबर को रिटायर्ड जज समेत पांच लोगों के खिलाफ  भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।साथ ही आठ स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले 20 सितंबर को सीबीआई प्रवक्ता भावना पांडे और सुधीर गिरी ने बताया कि रिटायर्ड जज इशरत मसरूर कुद्दुसी, लखनऊ में मेडिकल कॉलेज संचालित करने वाले प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बीपी यादव, पलाश यादव और एक बिचौलिए बिश्वनाथ अग्रवाल व दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया है। जस्टिस (रिटायर्ड) कुद्दुसी साल 2004 से 2010 के बीच ओडिशा हाईकोर्ट में जज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने जज के घर समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें भुवनेश्वर और लखनऊ में तलाशी भी शामिल है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उन 46 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में शामिल था जिन्हें आधारभूत ढांचे में कमी के कारण नए छात्रों के एडमिशन लेने पर रोक लगा दी गई थी।

मामले को सेटल करने के एवज में की थी बड़ी रकम की मांग

cbi arrest 5 accused including, former Odisha HC judge in corruption case

दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पूर्व जज ने अपने संपर्कों के आधार पर शीर्ष अदालत में इस मामले को सेटल कराने का आश्वासन दिया था। जिसके एवज में उन्होंने भारी राशि की मांग की थी।

वर्तमान जज के घर छापे की खबर गलत
सीबीआई की तरफ से ओडिशा हाईकोर्ट के मौजूदा जज के घर पर छापे की खबर से इनकार किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह से आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। मीडिया में इस तरह की खबरें आई थी कि सीबीआई ने एड्रेस की गलती से पूर्व जज के बदले मौजूदा जज के घर पर छापा मारा था।

सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सीबीआई सोमवार को कटक में मौजूदा जज के घर पहुंच गई थी। यह खबर उस समय सामने आई जब जज ने इस संबंध में ओडिशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed