नीरव मोदी के 'समुद्र महल' पर CBI-ED का छापा, मिलीं बेशकीमती पेंटिंग्स और अंगूठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़े हीरा व्यवसायी नीरव मोदी पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने नीरव मोदी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस तीन दिन तक चली छापेमारी में कई बेशकीमती चीजें बरामद हुई हैं।
जांच एजेंसियों को आज नीरव मोदी के मुंबई स्थित आवास 'समुद्र महल' से करोड़ो रुपये की पेंटिंग्स, 10 करोड़ रुपये की कीमत की अंगूठी और 1.4 करोड़ रुपये की घड़ी बरामद हुई है। बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से 11 हजार चार सौ करोड रुपये का फ्रॉड करने के आरोपी हैं। इन दोनों पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। इससे पहले जांच एजेंसियां नीरव मोदी ग्रुप और मेहुल चोकसी ग्रुप की कई प्रॉपर्टीज जब्त कर चुकी हैं।
3-day-long searches were conducted by CBI & ED at residential premises of #Nirav Modi at Samudra Mahal in Mumbai's Worli, starting from Fri. Antique jewellery & paintings worth crores of rupees were recovered. Watch valued at Rs 1.40 cr & ring valued at Rs 10 cr were also seized pic.twitter.com/P6CnDt0aL7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2018
गौरतलब है कि केंद्र सरकार मनी लांड्रिंग के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की गई अचल संपत्तियों का रखरखाव करने और उनसे आय अर्जित करने का जिम्मा नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) को दे सकती है।
आरोपियों की संपत्ति को देगा किराये पर
वित्त मंत्रालय द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव पर वित्त सचिव हंसमुख अढिया की अध्यक्षता में 13 मार्च को एक बैठक हुई थी जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ईडी प्रमुख करनाल सिंह और एनबीसीसी के सीएमडी अनूप कुमार मित्तल शामिल हुए।
बैठक में भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे आरोपियों की संपत्तियों के रखरखाव के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही, उन संपत्तियों को किराये पर देने और उनकी नीलामी के विकल्पों पर भी विचार किया गया।