फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBDT sensational disclosure on raids, crores of rupees sent to party headquarter

छापेमारी पर सीबीडीटी का सनसनीखेज खुलासा, एक पार्टी के मुख्यालय में भेजे गए करोड़ों रुपये

Tue, 09 Apr 2019 12:04 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 09 Apr 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
CBDT sensational disclosure on raids, crores of rupees sent to party headquarter
कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ और छापेमारी में बरामद हुई नगदी - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां जारी छापेमारी में करोड़ों के अवैध लेनदेन का पता चलने के बीच केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सीबीडीटी ने कहा कि दिल्ली के तुगलक रोड स्थित एक महत्वपूर्ण शख्स के घर से 20 करोड़ नकद एक बड़े दल के दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि तुगलक रोड में कई विशिष्ट लोग रहते हैं। 
विज्ञापन


सीबीडीटी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा कि छापेमारी की अब तक की कार्रवाई में 14.6 करोड़ नकद, 252 बोतल शराब, कुछ हथियार और बाघ के छाल मिले हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि मध्य प्रदेश में छापेमारी के बाद एक बड़े रैकेट के जरिये कारोबारी, नेता और नौकरशाहों से 281 करोड़ के अवैध लेनदेन का पता चला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी के खुलासे

- एक वरिष्ठ पदाधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापों के दौरान कई सबूत मिले। इनमें एक कैशबुक भी शामिल है, जिसमें 230 करोड़ के बेनामी लेनदेन का जिक्त्रस् है।
- कैशबुक के अलावा 242 करोड़ रु. की रकम के फर्जी बिलों के जरिए हेरफेर और टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देशों में 80 कंपनियों की मौजूदगी के सुबूत भी मिले हैं। 
- दिल्ली के पॉश इलाकों में बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।

कमलनाथ के ओएसडी से रात भर पूछताछ, भोपाल में पांच बक्से लेकर रवाना हुई आयकर टीम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। इंदौर में मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ से रात भर पूछताछ की गई। जबकि भोपाल में कक्कड़ के नजदीकी अश्विन शर्मा और प्रतीक जोशी के ठिकानों से पांच बक्से लेकर आयकर टीम रवाना हो गई। कहा जा रहा है कि इन बक्सों में दोनों के घरों से बरामद कैश व दस्तावेज हो सकते हैं।

हवाला कारोबार व कर चोरी के शक में मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर रविवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। सोमवार दोपहर में आयकर टीम के कुछ अधिकारी अश्विन के घर से पांच बड़े सीलबंद बक्से लेकर बाहर निकले। नोट गिनने की मशीन भी उनके साथ थी। अश्विन और प्रतीक के भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में फ्लैट हैं। एनजीओ और आर्म्स डीलिंग समेत अनेक कामों में दखल रखने वाला अश्विन कक्कड़ का खास बताया जाता है। उसके पास आठ महंगी कारें मिली हैं। बैंक खातों और लॉकर्स का पता चला है। पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है। बैंक खातों व लॉकर्स की जांच की जा रही है। 

 

कक्कड़ की पत्नी को लेकर बैंक पहुंची आयकर टीम

उधर इंदौर में बैंक से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए आयकर टीम कक्कड़ की पत्नी को लेकर आईडीबीआई बैंक पहुंची। एक अन्य टीम उनके पुत्र को कक्कड़ परिवार से जुड़े कई दफ्तर लेकर गई। रविवार को कक्कड़ के इंदौर स्थित घर से 30 लाख की ज्वेलरी और दो लाख कैश मिला था। उनसे रातभर पूछताछ की गई। उनके सीए अनिल गर्ग ने कहा कि आयकर अफसरों को पिछले सात साल के रिटर्न की कॉपी दे दी गई है।

राज्यपाल ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

राज्यपाल ने रविवार को भोपाल में सीआरपीएफ और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच हुए टकराव के बारे में मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। इस मुद्दे पर राज्य में सियासत भी गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश में मौजूदा पुलिस महानिदेशक के रहते लोकसभा के निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते, लिहाजा उन्हें हटाया जाए, राज्य के लिए अलग स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त हो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed