फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CB-CID arrested 6 people for engaging impersonators to write NEET exam on their behalf

तमिलनाडु नीट परीक्षा मामला: पुलिस ने तीन छात्रों सहित छह को किया गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2019 10:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Sep 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
CB-CID arrested 6 people for engaging impersonators to write NEET exam on their behalf
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

परीक्षार्थी बदलकर नीट पास करने के बाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला हासिल करने वाले केवी उदय सूर्या और उसके पिता की न्यायिक हिरासत हासिल करने के दूसरे दिन तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन छात्र शामिल हैं। इनपर आरोप है कि इन्होंने नीट एग्जाम में अपनी तरफ से किसी और को परीक्षा लिखने के लिए भेजा था।

विज्ञापन

 

उच्च न्यायालय के कहे अनुसार मामला दिन प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। पुलिस की एक विशेष टीम ने मामले के प्रमुख एजेंट माने जाने वाले व्यक्ति जॉर्ज जोसेफ को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। कथित आरोपी तिरुवनंतपुरम में एक कोचिंग सेंटर चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबी-सीआईडी ने जिन छात्रों को गिरफ्तार किया वह अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथाम वर्ष के छात्र हैं। यह सभी चेन्नई के आस-पास के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार उदित के स्थान पर किसी और छात्र ने नीट की परीक्षा दी थी। जिसके कारण उसे तेनी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया।


तेनी मेडिकल कॉलेज ने नीट के प्रवेश पत्र और दाखिला अनुमति पत्र में अलग-अलग तस्वीर देखने के बाद मामला दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार इस रैकेट के बहुत बड़े पैमाने पर फैले होने के आसार हैं। पुलिस को फिलहाल दो और दलालों की तलाश है। जिसके बाद इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed